अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 13 जून 2021 ( रविवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

13/06/2021,रविवार।
ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

तृतीया तिथि रा 07:15 तक,
उपरांत चौथ तिथि आरंभ।
पुनर्वसु नक्षत्र संध्या 05:29 तक,
उपरांत पुष्य नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मिथुन राशि में दि 11:06 तक, उपरांत कर्क राशि में।
सूर्योदय 05:11,सूर्यास्त 06:49 तक।
दिन का राहु काल - दि 10:19 से 01:44 तक।

आज - रंभा तृतीया, पंचाग्नि व्रत, महाराणाप्रताप जयंती, देवादिप्रतिष्ठा, क्ष.वै.उपनयन, दग्धतिथि सं 07:15 उ.,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की चिंता रहेगी।

 वृषभ 
शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश शुभ रहेगा। लेकिन साथ ही भविष्य की चिंता भी रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेगे।

 मिथुन
नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है।

 कर्क 
समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

 सिंह
अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें।सन्तान से मतभेद होगा। रुका हुआ धन मिलनें की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।

 कन्या
अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश के साथ ही नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

 तुला 
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी।

 वृश्चिक
नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। परिवारिक कार्यकर्मों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

 धनु 
अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता पिता से अनबन सम्भव है।

 मकर
दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है। प्रियजनों को मन की बात बताने का अवसर मिलेगा।

 कुंभ 
अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मीन
निवेश में जोखिम न उठाएं। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live