अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 15 जून 2021 ( मंगलवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

15/06/2021, मंगलवार।
ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

पंचमी तिथि रा 07:27 तक,
उपरांत षष्ठी तिथि आरंभ।
अश्लेषा नक्षत्र रा 07:06 तक,
उपरांत मघा नक्षत्र आरंभ।
सूर्योदय 06:11, सूर्यास्त 06:49,
दिन का राहु काल - दि 06:53 से 08:36 तक, इसके बाद दि 01:44 से 03:26 तक।

आज - संक्रान्ति।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
समय की अनुकूलता के आभास के बीच जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते है। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम होने की संभावना है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

 वृषभ
दिन की शुरुआत आलस से भरी रहेगी। ऐसे में कुछ करने का मन नहीं करेगा। निवेश से लाभ संभव। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

 मिथुन 
कारखाने में नई मशीनरी से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन दिखेगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।

 कर्क 
आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे अच्छे से समझ लें, तभी आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

 सिंह 
समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लम्बे समय स्वभूमि संबंधी कार्य के प्रति लापरवाही न करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है।

 कन्या
हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव है। किसी भी कार्य में जीत के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

 तुला
कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर मशीनरी के वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते है।

 वृश्चिक 
कारोबार में विस्तार के बीच नए मित्र बनेंगे। मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।

धनु 
पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

 मकर
आपके प्रोफेशन में समय के साथ आपकी स्थिति अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

 कुंभ 
अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

 मीन 
हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। आज महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live