अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 16 जून 2021 ( बुधवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

16/06/2021, बुधवार।
ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

सप्तमी तिथि रा 06:12 तक,
उपरांत अष्टमी तिथि आरंभ।
मघा नक्षत्र रा 07:12 तक,
उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा सिंह राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:10, सूर्यास्त 06:50,
दिन का राहु काल - दि 08:35 से 10:18 तक, इसके बाद दि 12:01 से 01:43 तक।

आज - मासादि,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

 मेष
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा के चलते तनाव महसूस करेंगे।

 वृषभ 
धन आगमन में हो रही रुकावटें दूर होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे।

 मिथुन
धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

 कर्क 
रुके कार्य और योजनाओं को चालू स्थिति में लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

 सिंह 
कारोबार विस्तार के योग के बीच नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे।

 कन्या 
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों और बड़ों से सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। कारोबार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

 तुला
आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा।

 वृश्चिक 
भाग्योदय की संभावना के बीच कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास और आनंद के साथ करें। निश्चित सफल होंगे।

धनु 
नौकरी में बदलाव के योग के बीच राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी।

 मकर
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद के बीच रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों की आपने मदद की थी वही आज आप का विरोध करेंगे।

 कुंभ
वैचारिक मतभेद दूर होने के साथ ही कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लगता दिख रहा है। मांगलिक खर्च संभव हैं।

 मीन
आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्ययन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live