अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 17 जून 2021 ( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

17/06/2021, गुरुवार।
ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष।
(संक्रान्ति अनुसार आषाढ मास)
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु,पश्चिम काल:

सप्तमि तिथि संध्या 05:39 तक,
उपरांत अष्टमी तिथि आरंभ।
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र संध्या 06:50 तक, उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा सिंह राशि में रा 12:38 तक, उपरांत कन्या राशि में।
सूर्योदय 05:10, सूर्यास्त 06:50,
दिन का राहु काल - दि 02:27 से 06:51 तक।

 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?
मेष
लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा।शुभ समाचार के संचार के बीच संतान सुख सम्भव है।

 वृषभ
अधिकारियों से आश्वासन के बीच आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी। बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे। सेहत अच्छी रहने के साथ ही दाम्पत्य सुख मिलेगा। समय का लाभ लेना सीखें आप के भोलेपन का लोग लाभ उठा सकते हैं।

 मिथुन
कोई बड़ा आर्थिक लाभ की संभावना के बीच पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।कारोबारी में सफलता मिलेगी। वादा पूरा करने से प्रसन्नता रहेगी। लेखन और कला से जुडे लोगों को सम्मान मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों रुचि बढेगी।

 कर्क
नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। मन से काम करने पर इच्छित लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। खामोशी के बजाय अपनी बात रखें , गलत-फहमी दूर होगी। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलने से प्रसंन्नता होगी।

सिंह
कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है। कारोबारी यात्रा होगी। वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी |

 कन्या
समय अच्छा रहेगा , युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसंन्नता होगी। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे। मेहनत से जीवन में सफलता पाएंगे। आप सोचते हे एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगे।

 तुला
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुढृढ होगी। किसी से भी वादा बहुत सोच - समझकर ही करें। उच्च अध्ययन के लिए समय मध्यम है।

 वृश्चिक
युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना होगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे। खर्च बढेगा। जीवन साथी के साथ यात्रा होगी।

धनु 
समय अनुकूलता का आभास होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें चोरी या खोने की आशंका है।

 मकर 
तरक्की के योग के बीच काम की तारीफ होगी। कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसंन्नता रहेगी। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पडेगी। मांगलिक यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 कुंभ
कार्यों में गति आएगी। अटके काम पूरें होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं। अध्ययन के लिए दूसरे शहर में जाना पड़ेगा। यात्रा सम्भव है।

 मीन
अपने क्रोध पर काबू रखें। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे।परिणय चर्चा में युवाओं को सफलता मिलने की संभावना के बीच रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्ययन जरूरी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live