अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 19 जून 2021 ( शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

19/06/2021, शनिवार।
ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष।
(संक्रान्ति अनुसार आषाढ मास)
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

नवमी तिथि दि 02:16 तक,
उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
हस्त नक्षत्र दि 04:58 तक,
उपरांत चित्रा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कन्या राशि में रा 04:18 तक, उपरांत तुला राशि में।
सूर्योदय 05:10, सूर्यास्त 06:50 तक।
दिन का राहु कालक- प्रा05:09 से 06:52 तक,इसके बाद दि 01:44 से 03:27 तक, इसके बाद दि 05:09 से 06:51 तक।

आज - गृहआरम्भ,गृह प्रवेश,वधु प्रवेश।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
कारोबारी लाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता और तनाव व्यथित करेंगे।

 वृषभ
कार्यसिद्धि होगी। निवेश आदि लाभ देंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बहनों से विवाद होगा।

 मिथुन
आप के क्रोधी व्यवहार से विवाद के चलते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। हानि संभव।

 कर्क
कार्य की पूर्णता उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि करेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

 सिंह
संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यसिद्धी से आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

 कन्या
आज निवेश शुभ रहेगा। रोजगार मिल सकता है। संतान के परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

तुला
कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। बिना सोचे समझे किये गए निवेश से धनहानि संभव है। व्यय वृद्धि होगी। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है।

 वृश्चिक 
कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। बकाया वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।

धनु 
कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना लाभ देगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। अस्वस्थता रह सकती है। विवाद न करें। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता अत: अपनी बारी का इंतजार करें।

 मकर 
कार्यों में गति आएगी। आर्थिक लाभ होगा। लेकिन, आप की उन्नति में शत्रु कष्ट देंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि बढेगी। चिंता और तनाव रहेंगे।

 कुंभ
पिता के व्यवहार से दुखी व नाराज रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। तनाव और पीड़ा की संभावना के बीच चोट-चोरी आदि से हानि का अंदेशा है।

 मीन
यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। चोरी आदि से हान‍ि संभव है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live