अपराध के खबरें

बिहार: कल से अनलॉक-2, दुकानें 6 बजे तक खुलेगी, जानें गाइडलाइंस

संवाद 

कुछ देर पहले अनलॉक-2 के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। राज्य में अब 22 जून तक छूट का दायरा बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए बताया है कि एक हफ्ते के लिए बिहार में पहले से ज्यादा छूट के साथ अनलॉक 2 जारी रहेगा। बिहार में 16 से 22 जून तक प्रतिबंधों में ढील दी गई है। अब सरकारी और निजी ऑफिस शाम 5 बजे तक खुलेंगे। पहले इन्हें 4 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया था। दुकानें और अन्य तरह के प्रतिष्ठान शाम 6 बजे तक खुल पाएंगे। पहले 5 बजे तक बाजार खोलने की छूट थी।इतना ही नहीं सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय भी पहले से कम किया है। अब 7 बजे की बजाए रात 8 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू होगा। जो सुबह 5 बजे तक चलेगा। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में सरकार के इस फैसले पर मुहर लगी। 22 जून के पहले एक बार फिर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी और तब की स्थिति की समीक्षा करते हुए आगे के बारे में फैसला लिया जाएगा।

अनलॉक-2 के नियम

(1)खाद, बीज, कृषि यंत्र, आवश्यक खाद्ध सामग्रियों की दुकान हर दिन खुलेगी

(2)फल-सब्जियों की दुकानें भी हर दिन शाम 6 बजे तक खोलने की इजाजत मिली है

(3) रेल-हवाई सफर के लिए जा सकेंगे। आवश्यक कार्यों में शामिल सेवाओं के कर्मी निजी वाहनों से जा सकेंगे। 

 (4)आवश्यक सेवा से जुड़े सरकारी वाहन चलेंगे। वैसे वाहन जिन्हें जिला प्रशासन से पास प्राप्त है, इंटर स्टेट यात्रा करने वाले वाहन आ-जा सकेंगे। 

(5)शादी समारोह, अंतिम संस्कार/श्राद्ध में पाबंदी जारी रहेगी। पहले की तरह बारात, जुलूस और DJ नहीं रहेंगे। 3 दिन पहले नजदीकी थाने को सूचना देनी होगी। अंतिम संस्कार-श्राद्ध में भी संख्या को नहीं बढ़ाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live