अपराध के खबरें

2 जून राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

02/06/2021, बुधवार।
ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

अष्टमी तिथि रात्रि शेष 05:06 तक।
उपरांत नवमी तिथि आरंभ।
शतभिषा नक्षत्र रा 09:22तक,
उपरांत पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कुंभ राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:14, सूर्यास्त 06:46 तक।
दिन का राहु काल- दि 08:37 से 10:59 तक, इसके बाद दि 12:01 से 01: 43 तक।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?
मेष 
मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मकान बदलने के योग है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं।

 वृषभ 
कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। वहीं जो लोग अब तक आप की निंदा करते थे, अब वे आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेगे।

 मिथुन 
नौकरी में तबादले के योग के बीच प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आने की संभावना है। दोस्तों से सहायता मिलने के बीच परिजनों से मनमुटाव होगा। दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी।

 कर्क
निजी संबंधों में छोटी छोटी बातों को लेकर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढेगी। व्यापार में इच्छित लाभ के लिए मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। पिता के स्वास्थ में कमी आने की संभावना है।

 सिंह 
शांति से काम करते हुए आज समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। अध्ययन में बेहतर सफलता के योग के बीच आपमें से कई को संतान के विवाह की चिंता होगी। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बनेगी।

 कन्या
आज उन्नति के नए अवसर के बीच आर्थिक लाभ के योग हैं। वहीं राजनीति से जुड़े जातकों के लिए भी समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे। संतान सुख संभव। सुख सुविधा पर खर्च होगा।

 तुला 
कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। काम को समय पर कर अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। परिज़नों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। संतान से वाद विवाद की संभावना के बीच वाहन खरीदने की इच्छा जल्द पूरी होगी।

 वृश्चिक
आय की कमी को दूर करने के लिए कारोबार में पहले से कार्य योजना बना लें। फिर योजना के अनुसार ही कार्य करने से सफलता मिलेगी। किसी बात को ले कर मन विचलित हो सकता है। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा।

धनु 
परिजनों की मदद के चलते आपके रुके काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक मामले सुलझ जाने से वाहन मशीनरी की खरीद कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी रहेंगे।

 मकर 
कारोबार विस्तार की रुपरेखा के बीच आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बेहतर होगा समझ से काम लें। निजी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। मांगलिक खर्च संभव हैं। किसी बात को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। जीवन में किसी व्यक्ति विशेष की कमी महसूस करेंगे।

 कुंभ 
व्यापार में तंगी के बीच शेयर वायदा में निवेश से बचें। संभलकर रहें, कोई अपना व्यक्ति आज आपको धोखा दे सकता है। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

 मीन
घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति की संभावना के बीच जीवनसाथी के व्यवहार में आए परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। पारिवारिक माहौल में कलह रहेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live