अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 20 जून 2021 ( रविवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

20/06/2021,रविवार।
ज्येष्ठ मास,शुक्ल पक्ष।
(संक्रान्ति अनुसार आषाढ मास)
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्ण ऋतु , पश्चिम काल:,

दशमी तिथि दि 11:40 तक,
उपरांत एकादशी तिथि आरंभ।
चित्रा नक्षत्र दि 03:36 तक,
उपरांत स्वाति नक्षत्र आरंभ।
चन्द्रमा तुला राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:09, सूर्यास्त 06:51,
दिन का राहु काल - दि 10:18 से 01:44 तक।

आज -गंगा दशहरा, उपनयन,विवाह दिन रात,वधु प्रवेश, देवप्रतिष्ठा,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष 
व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।

 वृषभ
अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। कार्यक्षमता में वृद्धि की संभावना के बीच घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।

 मिथुन 
आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

 कर्क
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दुरिया बड़ा सकते हैं। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथो के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

 सिंह 
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

 कन्या
व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। आप चाह कर भी अपने मन माफिक काम नही कर पाएंगे।

 तुला
कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना कर सकते है। सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

 वृश्चिक 
नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद कर सम्भावना के बीच पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। कुछ भी करने से पहले यह समझें कि आपको करना क्या है।

 धनु
स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेगे पर समझदारी से काम करें। धोखा होने के योग हैं। आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें।

 मकर
अपने कॅरियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान हो सकता है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढेगा।

 कुंभ
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे।कार्य स्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।

 मीन 
आज खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दिन की महत्वता को समझते हुए ही अपने भविष्य को लेकर निर्णय लें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live