अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 23 जून 2021 ( बुधवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

23/06/2021, बुधवार।
ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष।
(संक्रान्ति अनुसार आषाढ मास)
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1942,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु,पश्चिम काल:,

चतुर्दशी तिथि रा 02:25 तक,
उपरान्त अमावस्या तिथि आरंभ।
अनुराधा नक्षत्र दि 10:54 तक,
उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृश्चिक राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:08, सूर्यास्त 06:52,
दिन का राहु काल - दि 08:36 से 10:19 तक, इसके बाद दि 12:02 से 01:44 तक।

आज - प्रदोष चतुर्दशी व्रत,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
अचानक लाभ की संभावना के बीच पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे परंतु अपने विवेक से आप उनको हटाने में सफल होंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेना होंगे।

 वृषभ
आज आपका मकान का सपना पूरा हो सकता है। आपके कार्य में किसी दुविधा के बीच सहयोगी आपकी कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं। झूठ बोलकर आप परेशानी में आ सकते हैं।

 मिथुन
अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करने के बीच कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलें, लाभ होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव।

कर्क
जमींन जायदाद को लेकर विवाद की संभावना के बीच विरोधी सक्रिय होंगे। दिया पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा। पुराना रोग उभर सकता है। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आपकी उन्नति नहीं देख सकते।

 सिंह
अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। वहीं आपमें आए बदलाव से घर परिवार में चमत्कारी लाभ होगा। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी।

 कन्या
बदलती स्थितियों के बीच सावधान रहें। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले बड़ों की राय जरुर लें। अपने जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।

 तुला
कार्यों में रुकावट की संभावना के बीच आज संतान के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।

 वृश्चिक 
व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत के बीच भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा।

 धनु
आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्ति की संभावना के बीच दुःख का चिंतन न करें।

 मकर
आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना के बीच पैसो का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं जो लाभकारी सिद्ध होगी।

 कुंभ
वाहन सुख की संभावना के बीच आज जल्दबाजी में किया कोई भी कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। वहीं शासन प्रशासन से जुड़ी अडचनें भी आज आ सकती हैं। स्वास्थ में सुधार होगा। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

 मीन 
बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live