अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 24 जून 2021 ( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

24/06/2021, गुरुवार।
ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष
(संक्रान्ति अनुसार आषाढ मास)
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु,पश्चिम काल:,

पुर्णिमा तिथि रा 12:06 तक,
उपरान्त प्रतिपदा तिथि आरंभ।
ज्येष्ठा नक्षत्र दि 09:06 तक,
उपरान्त मूल नक्षत्र आरंभ।
चन्द्रमा वृश्चिक राशि में दि 09:06 तक, उपरांत धनु राशि में।
सूर्योदय 05:08, सूर्यास्त 06:52,
दिन का राहू काल -दि3:26 से 05: 50 तक।

आज - शुभयोग20/19, ज्येष्ठीपुर्णिमा, स्नानदान, श्रीकबीरजयंती, गृह आरम्भ:-विवाहश्च मूले दि 09:06 उ.।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल क्या कहता है?

मेष 
अपने विवेक से रुके काम पूरा कर लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा की संभावना के बीच चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

 वृषभ
प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए सबसे अच्छा समय है।

 मिथुन
शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें। समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

 कर्क
व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आएंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आने की संभावना के बीच व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी।न्यायपक्ष मजबूत होगा।

 सिंह
आज न चाहते हुए भी आपको दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।

 कन्या
आज प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। बकाया वसूली के बीच तनाव और अशांति रह सकती है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। किसी दूसरे की बातों पर विश्वास करने से पहले सच्चाई को जान लें।

 तुला 
नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। वाहन सुख मिलेगा।

 वृश्चिक
समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। राजकीय बाधा दूर होने के चलते भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है।

धनु 
हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताए अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाए।

 मकर 
व्यवसाय मनोनुकूल रहने के साथ ही लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी।

 कुंभ
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंने की संभावना के बीच संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। लेकिन मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव और चिंता वृद्धि होगी। यात्रा की संभावना के बीच भवन बदलने के योग बन रहे हैं।

 मीन
जो लोग आप के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे। वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live