अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 25 जून 2021 ( शुक्रवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

25/06/2021,शुक्रवार।
आषाढ मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु,पश्चिम काल:,

प्रतिपदा तिथि रा 09:58 तक,
उपरान्त द्वितीया तिथि आरंभ।
 मूल नक्षत्र दि 07:38 तक, उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र आरंभ।
चन्द्रमा धनु राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:08, सूर्यास्त 06:42,
दिन का राहु काल - दि 08:36 से 12:02 तक।

आज - विवाह मुले दि 07:38 या.,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

 मेष 
नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना के बीच मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। लेकिन, भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। आप नकारात्मक सोच के कारण ही पीछे हैं।

  वृषभ 
आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा। कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव संभव। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे।

 मिथुन
व्यवसाय में उन्नति के बीच स्वास्थ में सुधार होगा। आज भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। साथ ही प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेगे। मन में कई विचार आएंगे। यात्रा संभव।

 कर्क
विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित है।

सिंह
अपने वाक् चातुर्य से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे, सतर्क रहना होगा।

 कन्या
आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी।

 तुला
किसी व्यक्ति का जीवन में प्रवेश के आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे।

 वृश्चिक 
जरूरत से ज्यदा किसी घनिष्ठता संबंधो को कमजोर कर देगी। आप हिम्मत बनाए रखें। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है।

 धनु
समय के साथ स्वयं को भी बदलते हुए व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

 मकर 
मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद के साथ ही अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। किसी विशेष व्यक्ति से संबंध बनेंगे। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा।

 कुंभ
भवन परिवर्तन के योग के बीच आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे।

 मीन 
राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। परिजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। अपनों से धोखा मिलेगा। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live