अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 27 जून 2021( रविवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

27/06/2021, रविवार (सूर्य),
आषाढ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

तृतीया तिथि सं 06:30,
उपरांत चौथ तिथि आरंभ।
उत्तराषाढ़ नक्षत्र प्रा 05:28 तक।
चंद्रमा मकर राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:07, सूर्यास्त 06:53,
दिन का राहू काल - दि 10:19 से 01:43 तक।

आज -श्रवण नक्षत्र ५८/३०या., विघ्नराज चतुर्थी व्रत, विवाह: तृतीयायां सं ६: ३०या.,राहुवेध।
सौराठ -ससौला सभारंभ:,
पंचकारंभ (भदवा) रा ०४/४९ उ,
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल क्या कहता है?

मेष
नौकरी में तरक्की के आसार हैं। आज किसी भी नए कार्य को करने के पहले रणनीति अवश्य तैयार करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढेंगी।

 वृषभ
आज किसी को भी समझाने के लिए नर्मी से ही पेश आएं। व्यस्त जिन्दगी में से कुछ समय अपनों के लिए भी निकाले। शिक्षा स्थल पर बहस की संभावना। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचे।

 मिथुन
आज आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

कर्क
लम्बे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह
अपने व्यवहार और आचरण को बदलें। ध्यान रहे जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा ही आप के साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें लाभ होगा। आपके व्यवहार में परिवर्तन से आपसे दूर हो चुके लोग भी वापस आप से जुड़ जाएंगे।

 कन्या
नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। परिवार की खिलाफ जाने की संभावना के बीच पैर में चोट लग सकती है।

तुला
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं।

 वृश्चिक
आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। किसी दूसरे के मामले में न पड़ें, वरना नुकसान आपका ही होगा। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।

धनु
आज समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण कर लें। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता रहेगी।

मकर 
आज मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेगा। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होने की संभावना है। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

 कुंभ
भूमि लाभ संभव। पूंजी निवेश से लाभ होगा। आज नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा।

 मीन 
कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता परेशानी का कारण बनेगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। आज मन की बात कहना का समय नहीं है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live