अपराध के खबरें

बिहार में अनलॉक-3 का एलान, नीतीश सरकार ने बढ़ाया छूट का दायरा, दुकान टाइमिंग और कर्फ्यू में भी राहत

संवाद 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाजार और दफ्तरों में धीरे-धीरे रौनक लौट रही है। अनलॉक-1 और अनलॉक 3 की मियाद आज समाप्त हो रही है। हालांकि 23 जून से शुरू होने वाले अनलॉक-3 में थोड़ी और राहत मिली है।अनलॉक-3 के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। राज्य में अब 6 जुुलाई तक छूट का दायरा बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए बताया है कि एक हफ्ते के लिए बिहार में पहले से ज्यादा छूट के साथ अनलॉक 3 जारी रहेगा। बिहार में 23 से 6 जुलाई तक प्रतिबंधों में ढील दी गई है।पार्क एवं उद्यान 6 बजे सुबह से 12 बजे दिन तक खुलेंगे। अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
बिहार सरकार अनलॉक 3 में नाइट कर्फ्यू को पहले से और कम कर सकती है, अभी बिहार में रात 8 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू है।
बाजार खोलने के समय में भी अब पहले से ज्यादा छूट दी जा सकती है।
शादी समारोह और श्राद्ध जैसे आयोजनों में सरकार छूट के दायरा पर विचार कर सकती है।
बिहार में शैक्षणिक गतिविधियों को फिलहाल शुरू किया जाएगा या नहीं, ये अहम होगा।
सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और खेलकूद के आयोजनों पर भी पाबंदी फिलहाल लागू रखी जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live