अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 5 जून 2021 ( शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

05/06/2021, शनिवार
ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1942,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

दशमी तिथि प्रा 06:23 तक,
उपरांत एकादशी तिथि आरंभ।
रेवती नक्षत्र रा 01:39 तक,
उपरांत अश्विनी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में रा 01:39 तक, उपरांत मेष राशि में।
सूर्योदय 05:13, सूर्यास्त 06:47,
दिन का राहू काल - प्रा 05:12 से 06:54 तक, इसके बाद दि 01:43 से 03:24 तक, इसके बाद दि 05:06 से 06:48 तक।

आज -पंचका (भदवा) समाप्त रा 01:39 उ.,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष 
वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।

 वृषभ
व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी देे। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें।आप मन के साफ़ हैं और किसी को भी समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं।

 मिथुन
व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

 कर्क
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव। विदेश जाने के योग के बीच जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी की देखा देखी में अपना नुकसान ही कर लेंगे।

 सिंह
अपना व्यवहार और आचरण बदलें। आप जैसा व्यवहार खुद के लिए चाहते हैं, वैसा ही दूसरों के साथ भी करें। अपने माता पिता से व्यवहार ठीक करें! अपनी भूल सुधारे लाभ होगा।

 कन्या 
परिवार की खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती हैं।

 तुला
अपने कॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं।

 वृश्चिक 
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में न पड़ें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

धनु 
धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें, आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

 मकर
मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होगा। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

 कुंभ 
पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। रुके कार्य बनने की संभावना के बीच भूमि लाभ संभव।

 मीन 
कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का यह उचित समय नहीं है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live