अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 6 जून 2021 ( रविवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

06/06/2021, रविवार।
ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु,पश्चिम काल:,

एकादशी तिथि दि 07:36 तक,
उपरांत द्वादशी तिथि आरंभ।
अश्विनी नक्षत्र रा 03:54 तक,
उपरांत भरणी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मेष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:13, सूर्यास्त 06:47,
दिन का राहू काल दि 10:18 से 01:42 तक।

आज - अपरा एकादशी व्रत सर्वेषां।विवाह:अश्विन्यां रा 03:54या.,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल क्या कहता है?

मेष 
आज का पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।

 वृष
सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी। समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें।

 मिथुन
आज नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ मे वृद्धि होगी। आज रचनात्मक काम होंगे। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा।

 कर्क
व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पारमार्थिक कार्यो में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और आप के प्रभाव में वृद्धि होगी।

 सिंह
कार्य की अधिकता के बीच सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग के बीच आपके सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। किसी अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें धोखा मिल सकता है।

 कन्या
आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि के साथ ही परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

 तुला
व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। लाभ होने की संभावना के बीच मित्र मिलन भी सम्भव है। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे।

 वृश्चिक
दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज रहेंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिल सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

 धनु 
निवेश किए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में देरी होगा। अर्थ व्यवस्था बिगड़नें से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी।

 मकर
कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा होगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ के बीच जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें।

 कुंभ 
आज विशेष उन्नतिकारक योगों के चलते कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता बनाए रखें। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे।

 मीन
रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करें। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live