अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 8 जून 2021 ( मंगलवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

08/06/2021, मंगलवार।
ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु,पश्चिम काल:,

त्रयोदशी तिथि दि 11:23 तक,
उपरांत चतुर्दशी तिथि आरंभ।
भरणी नक्षत्र प्रा 06:24 तक,
उपरांत कृतिका नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मेष राशि में दि 01:04 तक, उपरांत वृष राशि में।
सूर्योदय 05:12, सूर्यास्त 06:48,
दिन का राहू काल - दि 06:54 से 08:37 तक, इसके बाद दि 01:42 से 03:25 तक।

आज - प्रदोष चतुर्दशी व्रत,
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?
मेष 
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए मेहनत करने वाला समय है।

 वृषभ 
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश जारी रहेगी। आप अपनी योजनाओं और उस पर किए गए कार्य की ओर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूजी लगानी पड़ सकती है।

 मिथुन
आज शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

 कर्क
आज मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पेट सम्बन्धित रोग संभव है। उचित होगा अपने आहार पर नियंत्रण रखें।

 सिंह 
आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार के बीच पूराने निवेश से लाभ होगा। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे।

 कन्या 
कार्य की अधिकता के बीच जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेंगे।

 तुला 
अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगतसे जुड़े जातको के लिए समय श्रेष्ठ हे। यात्रा सेलाभ संभव हे। समय पर कार्य करना सीखे ।

 वृश्चिक 
वर्तमान समय शुभ फल वाला है। छोटी सी गलती बने काम बिगाड़ सकती है।क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें।

 धनु 
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश में लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

 मकर 
खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ चिंता छोड़ दें।शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

 कुंभ
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। अनायास खर्च बढ़ सकता है। इसका लाभ लें। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय है। परिजनों से भेट होगी।

 मीन
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर रहें।मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। कन्फ्यूजन के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live