अपराध के खबरें

दूल्‍हे को देख दुल्‍हन ने किया शादी से इनकार, हंगामे के बाद वापस लौटी बारात

शादियों के बीच प्राय कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जिसकी चर्चा पल भर में गांव या शहर से इंटरनेट मीडिया पर होने लगती है। इस बार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

संवाद 
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक अजीब सी घटना हुई  शादी की खुशियां थी। बारात आयी तो लोगों ने जोरदार स्वागत किया। द्वारपूजा भी खुशियों के बीच हुआ  जैसे ही जयमाला के लिए स्टेज पर दुल्हन पहुंची दूल्हा राजा को देख इतना ना गुस्सा हुई  उसने शादी से इनकार कर दिया। जब लोगों ने कारण पुछा तो पता चला की  दूल्हा दिव्यांग था। लाख कोशिश के बाद भी  दुल्हन के न मानने पर बरात को बैरंग लौटना पड़ा।जनकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक के युवती की शादी शुक्रवार को थी। बारात जौनपुर जिले से आई थी। जनकारी के अनुसार वधु पक्ष के लोग वर पक्ष पर दूल्हे के दिव्यांग होने की बात छुपाने का आरोप लगाने लगे। इसके बाद पंचायत शुरू हुई। दोनों पक्ष दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किये लेकिन वह नहीं मानी।फिर क्या था बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live