अपराध के खबरें

बिहार में शादी के बिच में ही बाढ़ की पानी आ गई फिर जानिए क्या हुआ

छपरा में एक अनोखी शादी देखने को मिली। आपने आज तक ऐसी शादी नहीं देखी होगी।



मिथिला हिन्दी न्यूज :- बाढ़ ने अब प्रलयकारी रूप लिया है। गंडक नदी का पानी नये इलाकों में प्रवेश करने लगा है।प्रलयंकारी बाढ़ की विभीषिका से कराह रहे छपरा के तरैया के लोगों की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होते जा रही है। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि 2001 व 2017 में आयी बाढ़ से भी इसबार ज्यादा पानी है। इतना ही नहीं गंडक नदी का पानी एक ऐसे गांव में घुस गया, जहां शादी हो रही थी। पानी के वजह से दूल्हा-दुल्हन सहित बाराती भी फंस गए। फिर नाव का इंतजाम किया गया। जिस पर दूल्हा-दुल्हन और बारातियों को बैठाकर विदा किया गया। हुआ क्या बारात के साथ दूल्हा शादी के लिए दरवाजे पर आया। शादी की रस्म शुरू हुई। लेकिन इसी बीच गंडक के बढ़ते जलस्तर से एकाएक गांव में बाढ़ का पानी घुस गया और वहां बाढ़ जैसे हालात हो गए। जिससे दूल्हा-दुल्हन संग कुछ बाराती भी बाढ़ के पानी में घिरकर फंस गए। अब परिस्थिति ऐसी बनी की सुबह में नाव पर बैठा कर दूल्हा-दुल्हन और बारातियों को विदा किया गया।इस अनोखी शादी को देखने के लिए तमाम लोगों की भीड़ मौज़ूद थी। आज पूरे जिले में इस शादी के चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live