अपराध के खबरें

अध्यक्ष ई० रामचरित्र प्रसाद ने शादाब अहमद खान को तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया

संवाद 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- जनता दल यूनाइटेड तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेशअध्यक्ष ई•रामचरित्र प्रसाद द्वारा जिसमे शादाब अहमद खान को जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है जिसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा प्रेस रिलीज जारी कर कही।सीतामढ़ी जद यू परिवार में खुशी की लहर व्यापत है,जद(यू•) नेताओं ने कहा कि शादाब अहमद खान पूर्व से ही जदयू के विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं सबसे अधिक समय तक युवा जद(यू•) जिलाध्यक्ष के रूप में उनमें एक कुशल नेतृत्व एवं दृढ़ इच्छा शक्ति विद्यमान है उनके कार्यकाल में जदयू में काफी कार्य होने का विश्वास है।अपने मनोयन पर श्री शादाब ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाह, प्रदेश अध्यक्ष तकनीकी प्रकोष्ठ ई• रामचरित्र प्रसाद , जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा,सांसद सुनील कुमार पिंटू,विधायक दिलीप यादव, पंकज मिश्रा,विधानपार्षद श्री देवेशचन्द्र ठाकुर, रामेश्वर महतो,पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री रंजू गीता,सुनीता सिंह चौहान स्थानीय नेताओं का अपने मनोयन पर धन्यवाद दिया है और कहा कि आने वाले समय में तकनीकी प्रकोष्ठ एक शानदार और सशक्त संगठन के रूप में उभरेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live