अपराध के खबरें

बिहार को आज गर्मी से मिल सकती राहत, इन इलाकों में तेज आंधी व बारिश के आसार

संवाद 

बिहार में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार से थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। मंगलवार को प्रदेश के तापमान में वृद्धि नहीं हुई। बुधवार से इसमें गिरावट की उम्मीद है। उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में भी मौसम का ऐसा ही हाल रहने की संभावना है मतेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मानसून के समय से पहले पहुंचने की उम्‍मीद बन रही है।15 जून को मानसून की बारिश होती है। इस वर्ष 13 या 14 को बारिश शुरू हो सकती है। अभी मानसून की बारिश सिक्किम में शुरू हो गई है। इसके धीरे-धीरे आगे बढऩे की उम्मीद है। वहां पर पिछले तीन दिनों से मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। अगले चार दिनों में मानसून की बारिश बंगाल एवं ओडि़शा को कवर करेगी। उसके बाद बिहार में मानसून की बारिश शुरू होगी।बिहार किसी भी स्थान पर मात्र तीन से चार घंटे में मौसम में बदलाव संभव है। आंधी एवं बारिश शुरू हो सकती है। हालांकि, फिलहाल राज्य में भारी बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live