अपराध के खबरें

दरभंगा में इलाज कराने आई महिला को नशीली गोली खिलाकर दुष्कर्म किया , झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इलाज के दौरान महिला को नशा दवा खिलाकर कर रहा था दुष्कर्म 

संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- दरभंगा जिले के केवटी थाना में एक महिला ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के बहाने नशे की गोली खिलाकर उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला की शिकायत पर गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपी डॉक्टर अविनाश कुर्रे के खिलाफ बलात्कार का अपराध दर्ज किया है। छठ 2020 के बीच विवाहित महिला इलाज कराने क्लिनिक पहुँची थी। उसी बीच आरोपी ने महिला को नशीली गोली खिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद पीड़ित महिला का अश्लील वीडियो बनाकर परिवार वालो को दिखाने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।  इस संबंध में जब महिला के पति ने आरोपी के घर पर पुछने गया क्या बात है तो उसके साथ मारपीट किया गया। समाजी बैठक में भी इसका निश्कर्ष नहीं निकला तो थाने में पहुंच कर प्राथमिक दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी का रंजीत राम है

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live