अपराध के खबरें

प्रियंका गांधी ने दरभंगा की बेटी साइकिल गर्ल ज्योति से की बात, पढ़ाई का खर्च उठाएगी

प्रियंका गांधी वाड्रा साइकिल गर्ल ज्‍योति से फोन पर बात की . कुछ दिनों पहले ही ज्‍योति के पिता का निधन हुआ था

संवाद 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- पुरे भारत में साईकिल गर्ल से मशहूर मिथिलांचल की बेटी और बिहार की मान ज्योति से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन पर बात की है। प्रियंका गांधी ने ज्योति के पिता का निधन पर गहरी शोक प्रकट की है। प्रियंका गांधी ने ज्योति को कही की आगे पढ़ें सारा खर्चा कांग्रेस पार्टी देगी। प्रियंका गांधी बोली खूब पढो हम सदेव आपके साथ हैं। आपको बता दें पिछले साल हुए लॉकडाउन में पिता मोहन पासवान को साइकिल पर बिठाकर 1200 किलोमीटर की यात्रा करने और गुड़गांव से दरभंगा लाने वाली ज्योति के पिता मोहन पासवान का कुछ दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। वहीं साइकिल गर्ल ज्योति कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बात कर के खुश हैं। 


إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live