अपराध के खबरें

बिहार में नीतीश कुमार लड़कियों को आरक्षण देने के बाद एक और तोहफा किया बड़ा एलान

बिहार के सभी थानों में महिला पुलिस पदाधिकारी की होगी नियुक्ति


संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :-  बिहार में लड़कियों सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ताबड़तोड़ फेसला ले रहे हैं बिते कुछ दिनों में नीतीश कुमार ने जो फैसला लिया है बिहार में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों के एडमिशन में 33 % सीट आरक्षण घोषणा के साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण के साफ संदेश दिया है। आज भी उन्होंने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है विडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए विधि व्यवस्था को लेकर हाई लेवल का समीक्षा बैठक किया जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिया की थानों में महिला पुलिस पदाधिकारी महिला पुलिस की तैनाती होगी।इससे थाने में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा और उनकी शिकायतों का समाधान भी सहज ढंग से हो सकेगा। मुख्यमंत्री के इस निर्देश को बिहार पुलिस के अंदर महिला सशक्तिकरण के ब्लूप्रिंट के तौर पर देखा जा रहा है। इसलिए बिहार में पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए सीएम नीतीश ने कई तरह के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर जिले में रात्रि गश्ती को बढ़ावा दिया जाए। नाइट पेट्रोलिंग होने से अपराधियों का मनोबल नीचे जाता है और पुलिस की मुस्तैदी से विधि-व्यवस्था बनी रहती है। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live