अपराध के खबरें

भाजपा ताजपुर ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि

संवाद 
भाजपा ताजपुर पश्चिमी के कस्बे आहार पंचायत के बूथ संख्या 28 पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमे प्रदेश के नेता एवं पैक्स अध्यक्ष कृष्णमोहन गुप्ता जी, जिला आईटी सेल/सोशल मीडिया के ससंयोजक प्रिंस सैनी, मंडल महामंत्री दिलीप सिंह कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार, संजय सिंह, ललन कुमार, संजीव कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विस्तार पर चर्चा, मंडल के सभी बूथ स्तर पर वृक्षारोपण, कोरोना काल मे लोगों की सहायता एवं वैक्सिनेशन हेतु लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live