अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 10 जुलाई 2021( शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन



10/07/2021, शनिवार।
आषाढ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

अमावस्या तिथि प्रा 05:43 तक,
उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ।
पुनर्वसु नक्षत्र रा 01:04 तक,
उपरांत पुष्य नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मिथुन राशि में संध्या 06:39 तक,उपरांत कर्क राशि में।
सूर्योदय 05:08, सूर्यास्त 06:52,
दिन का राहू काल - दि 05:14 से 06:56 तक, इसके बाद दि 01:43 से 03:24 तक, इसके बाद दि 05:05 से 06:46 तक।

आज - आषाढ़ी अमावस्या, शनिश्चरी अमावस्या का संयोग, स्नान दान।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें।

वृषभ
आज सोच के विपरीत कार्य होने से परेशानी बड़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। अपने से बड़ो का आदर करें।

 मिथुन 
नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका के बीच पुराने रोग उभरने की संभावना है।

कर्क
आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं।

सिंह
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात शुभ रहेगी, लाभ की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वांस से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

कन्या
समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुख शांति चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार को बदलना होगा।

 तुला
अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। सजग रहे सतर्क रहे । स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढेंगे।

 वृश्चिक
यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है।

धनु
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए आवास के योग बन रहे हैं। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। कॅरियर को लेकर निराश न हों, जल्द समय बदलेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।

 मकर 
अपने काम करने के तरीकों में सुधार लाएं। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

कुंभ
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी।

 मीन
आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अपने पराये में फर्क समझें। ‍बोलने से पहले विचार करें। दिनचर्या नियंत्रित रखें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live