अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 11 जुलाई 2021( रविवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन



11/07/2021, रविवार (सूर्य)
आषाढ़ मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

प्रतिपदा तिथि दि 06:46 तक,
उपरांत द्वितीया तिथि आरंभ।
पुष्य नक्षत्र रा 02:16 तक,
उपरांत आश्लेषा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:14, सूर्यास्त 06:46,
दिन का राहू काल - दि 10:20 से 01:43 तक।

आज - ग्रीष्मनवरात्र आरंभ, कलश स्थापना, श्री दुर्गा पूजनोत्सव, देवप्रतिष्ठा,।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?
 मेष
आज आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उप्युक्त हैं। सम्पति के विवाद समाप्त होंगे।

 वृषभ
दिन मध्यम है। लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखें।

 मिथुन 
समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। यात्रा के योग टालें।

कर्क 
आज लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कॅरियर में बदलाव होगा। स्त्री पक्ष से लाभ के योग के बीच संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के अलग काम हो रहे हैं, जो चिंता का विषय हैं।

 सिंह
आज नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कन्या
समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

तुला
योजना नहीं बनाने के चलते लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान संभव। आप सोचते कुछ हैं और होता कुछ है, जो बाद में तनाव का कारण बनता है।

 वृश्चिक
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधो में मधुरता आएगी।

 धनु
लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

मकर
धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं। ध्यान रहे आपमें से कुछ के सोचने समझने की शक्ति में कमी आ सकती है। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा।

कुंभ
आपके कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, संयम से काम लें। आज मौन ही लाभदायक होगा। परिवार में बुजुर्गो का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

मीन
समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live