अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 15 जुलाई 2021( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन



15/07/2021, गुरूवार।
आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् -2078,
शक संवत -1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

पंचमी तिथि प्रा 06:58 तक,
उपरांत षष्ठी तिथि आरंभ।
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रा 03:20 तक, उपरांत हस्त नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा सिंह राशि में दि 08:41 तक, उपरांत कन्या राशि में।
सूर्योदय 05:15, सूर्यास्त 06:45,
दिन का राहू काल - दि 03:23 से 06:45 तक।

आज - षष्ठी तिथि मान्य 56/15,विवाह: दिवारात्रौ, विपणि, देवादिप्रतिष्ठा, कर्णवेध:।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। कारोबारियों के लिए मेहनत करने का समय है। मनमर्ज़ी करने से नुक्सान आपका ही है।

 वृषभ 
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। आप जो सोचते हैं वो करते नहीं इसी कारण आप पिछड़ रहे हैं। खुद के सोचे प्लानों को धरातल पर उतारें।

मिथुन 
अपनी सोच में बदलाव लाते हुए शांति से फैसले लें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। वाहन क्रय करने का मन बना सकते हैं। क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से बाहर आएं।

 कर्क
समय कम है और काम ज्यादा, अत: मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पेट सम्बन्धित रोग संभव।

सिंह
आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा। कोई भी निर्णय शान्ति से विचार कर लें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान न कर बैठें। आज फिजुल समय बर्बाद न करें।

कन्या
उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।

तुला
अपने वाक्यचातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातको के लिए श्रेष्ठ समय है। यात्रा से लाभ संभव है।

 वृश्चिक
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि जरा सी गलती बने काम बिगाड़ सकती है। अपनी सोच को बदले न की दूसरो को बदलने की कोशिश करें। इष्ट आरधन सहाया होगी।

धनु
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

मकर
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। स्वस्थ रहें, मस्त रहे। व्यर्थ चिंता छोड़ दें।

 कुंभ
जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है,इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेेंगे।

मीन
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय ले सकते हैं।मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। गलत फैसले भी ले सकते है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live