अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 17 जुलाई 2021( शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

17/07/2021,शनिवार।
आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण ता.17त: दक्षिणायन,
उत्तर गोल:, ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

अष्टमी तिथि रा 11:51 तक,
उपरांत नवमी तिथि आरंभ।
चित्रा नक्षत्र रा 11:50 तक,
उपरांत स्वाती नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कन्या राशि में दि 12:29 तक, उपरांत तुला राशि में।
सूर्योदय 05:15, सूर्यास्त 06:45 तक।
दिन का राहु काल - प्रा 05:16 से 06:57 तक, इसके बाद दि 01:41 से 03:22 तक, इसके बाद दि 05:03 से 06:44 तक।

आज - माहा अष्टमी व्रत, गम्यायन संक्रांति: पुण्य काल दि 12:00 यावतपुण्याह:, याम्यनारंभ, ने. श्रावणमासारंभ:।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।

 वृषभ 
विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी। जिंदगी से जुडी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं।

 मिथुन 
प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

 कर्क
नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर जन हानि के योग है। स्वयं पर से नियंत्रण खो सकते हैं।

सिंह
अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कन्या
राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन देन संभव। खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी।

 तुला
जमींन जायदाद के मसले निपटेंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मेहमानों का आगमन हो सकता है। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे।

 वृश्चिक
लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत के कारण नुक्सान होगा। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी।

धनु
कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे वे आज आप के कार्यों की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी।

 मकर
पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे। तनाव बढ सकता है। ध्यान रहे आपके अपनों को आप की जरूरत है। तनाव से बचने के लिए बेहतर होगा कही घुमने चले जाय।

 कुंभ
अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की जरूरत है। उन्नति में बाधा आएगी। आपमें से कुछ कोई खुशखबरी भी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

मीन
संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। यदि नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं तो किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live