अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 18 जुलाई 2021( रविवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन



18/07/2021,रविवार।
आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष।
(संक्रान्ति अनुसार श्रावण मास),
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

नवमी तिथि रा 09:31 तक,
उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
स्वाती नक्षत्र रा 10:19 तक,
उपरांत विशाखा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा तुला राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:15, सूर्यास्त 06:45 तक।
दिन का राहू काल - दि 10:20 से 01:42 तक।

आज -मासादि:, माहा नवमी व्रत।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है

मेष
दिन की शुरुआत प्रसन्नतापूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। धनलाभ होगा। लेकिन,भय-चिंता भी सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

 वृषभ 
नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। माता स्वास्थ में बदलाव होगा।

मिथुन
धन प्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है। अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है।

कर्क
प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं। विवाद से बचें। पुराना रोग फिर उभर सकता है। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें।

सिंह
मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। आपमें से कुछ को अस्वस्थता रहेगी। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख होगा। संतान सुख सम्भव है।

 कन्या
संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शत्रु शांत रहेंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। संतान सुख सम्भव है। धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढेगी।

 तुला
विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें।

 वृश्चिक
आपके किए कार्य से लोग प्रभावित होंगे। लेकिन, भय व चिंता आपके लिए तनाव का कारण बनेंगे। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है।

धनु
यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। अस्वस्थता रह सकती है। कार्यस्थल पर अकारण तनाव संभव है।

 मकर
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।मन में किसी प्रकार का संकोच न रखें।

 कुंभ 
अपनी आदतों को बदलें। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं।

मीन
व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। किसी से अपेक्षा न करें। पिता के साथ विवाद सम्भव। अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live