अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 2 जुलाई 2021( शुक्रवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन



02/07/2021, शुक्रवार।
आषाढ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

अष्टमी तिथि संध्या 05:52 तक,
उपरांत नवमी तिथि आरंभ।
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दि 07:14 तक, उपरांत रेवती नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:10, सूर्यास्त 06:50,
दिन का राहु काल - दि 08:36 से 12:00 तक

 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?
मेष
आपकी भूलने की आदत के कारण कार्यस्थल पर विवाद, मतभेद होंगे। कार्य में नुकसान से मनोबल कमजोर होगा। उधार दिया पैसा बड़ी मुश्किल से आएगा।

वृषभ
कार्य की व्यस्तता के कारण जरूरी कार्य अधूरे ही रहेगें, ऐसे में इन्हें पूरा करने के लिए खास मेहनत करनी होगी। आज मित्रों और सहयोगियों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें।

 मिथुन 
अपने हुनर से लोगों को अचंभित कर देंगे। आर्थिक लाभ के साथ ही ख्याति भी मिलेगी। व्यापार में कल्पना के अनुसार परिणाम आएंगे। खान-पान का खास ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में आप की अहम भूमिका रहेगी।

कर्क
धन संपत्ति के कामों में प्रबल सफलता मिलने के योग हैं। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। स्वास्थ सम्बंधित समस्या का समाधान होगा।

 सिंह 
कारोबार में अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। भूमि और संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

कन्या
काम की व्यस्तता में निजी जीवन को नजर अंदाज न करें। आय से अधिक व्यय होने से बजट बिगड़ सकता है। कष्ट से मुक्ति मिलेगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

तुला
आप की कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आजीविका के साधनों को बढ़ाने में लगे रहेंगे। किसी व्यक्ति विशेष से आकर्षित होंगे।

 वृश्चिक
राजनीतिक नया परिचय लाभदायक रहेगा। अति विश्वास हानिकारक रहेगा। कुछ आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, अत: सतर्क रहें।

धनु 
मन अनुकूल समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पिता के व्यवसाय में आपकी रूचि बढेगी। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पारिवारिक विवाद तनाव का कारण बन सकते हैं।

मकर 
समय रहते विवादों को सुलझा लें। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा। घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। सामाजिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे।

कुंभ 
सद्भाव से लिए निर्णय सार्थक होंगे। आलसी प्रवृत्ति को त्यागें। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। संतान की बुरी आदतों के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी से बात करते वक्त अपनी बात को कहने में संकोच करेंगे।

मीन
कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा। राज्यपक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। काम को टालना बंद करें और समझदारी और जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live