अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2021( बुधवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन


21/07/2021,बुधवार।
आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष।
(संक्रांति अनुसार श्रावण मास)
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

द्वादशी तिथि दि 02:10 तक,
उपरांत त्रयोदशी तिथि आरंभ।
ज्येष्ठा नक्षत्र दि 05:24 तक,
उपरांत मूल नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृश्चिक राशि में संध्या 05:24 तक, उपरांत धनु राशि में।
सूर्योदय 05:16, सूर्यास्त 06:44 तक।
दिन का राहू काल - दि 08:40 से 10:21 तक, इसके बाद दि 12:02 से 01:42 तक।

आज -वासुदेव द्वादशी, प्रदोष त्रयोदशी व्रत, गृह प्रवेश मुले दि 05:24 उ.।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है

मेष
समय अनुकूल है। घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।

वृषभ
मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मकान बदलने के योग हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं।

 मिथुन
कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आप की निंदा करते थे, वे ही अब आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप फ़ालतू में ज्यादा निरर्थक न सोचें।

 कर्क
दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। नौकरी में तबादले के योग हैं। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा।

 सिंह
अपने निजी संबंधों में छोटी छोटी बातों को लेकर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा, लेकिन मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।

कन्या
अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे।

 तुला 
राजनैतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त हैं। विरोधी परास्त होंगे। और उन्नति के नए अवसर मिलेगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव। सुख सुविधा पर खर्च होगा।

 वृश्चिक 
काम को समय पर करते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।संतान से वाद-विवाद हो सकता है। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, जो जल्द पूरा होगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।

धनु
किसी बात को ले कर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाए फिर उसे लागू करें। सफल होगे।

मकर
परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं।कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होगे।

 कुंभ
कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंधों में नजदीकिया आएंगी। मांगलिक खर्च संभव है। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं।

 मीन
व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने धोखा दे सकते हैं। शिव जी आराधना से कामना पूर्ण होगी। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live