अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 26 जुलाई 2021( सोमवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन



26/07/2021, सोमवार।
श्रावण मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

तृतीया तिथि रा 04:26 तक,
उपरांत चौथ तिथि आरंभ।
धनिष्ठा नक्षत्र दि 12:39 तक,
उपरांत शतभिषा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कुंभ राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:18, सूर्यास्त 06:42 तक।
दिन का राहू काल दि 06:58 से 08:39 तक, इसके बाद दि 03:23 से05:03 तक।

आज सोम व्रत, दीक्षा ग्रहण, गृह आरम्भ।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
पंकज झा शास्त्री द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है।
मेष
आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उप्युक्त है। सम्पति के विवाद समाप्त होंगे।

वृषभ
दिन मध्यम है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखें। परिवार में शांति बनाए रखेगा। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। लाभ होगा।

 मिथुन
समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलो में आज गति आ सकती है। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे।

 कर्क
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बन रहे हैं। कॅरियर में बदलाव की संभावना। सोच के परे काम होने से लाभ के मुकाबले हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।

सिंह
आज नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कन्या
समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्चे की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

तुला
जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान की संभावना है। बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। आप जो भी सोचते हैं या प्लान बनाते हैं, उन पर क्रियान्वयन भी करें। खर्च बढ़ेंगे।

 वृश्चिक
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। निजी संबंधो में मधुरता आएगी। पारिवारिक में शांति व सुख-चैन रहेगा।

 धनु
लंबे समय से चली आ रही, चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बनते दिख रहे हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

मकर
धन लाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं। सोचने समझने की शक्ति में कमी आने की संभावना के बीच माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा।

 कुंभ
कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, संयम से काम लें। लाभ के मौके आएंगे । परिवार में बुजुर्गो का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

मीन
आज जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना के बीच पुराने रोग उभरने की सकते हैं। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live