अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 27 जुलाई 2021( मंगलवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

27/07/2021,मंगलवार।
श्रावण मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

चौथ तिथि रा 04:14 तक,
उपरांत पंचमी तिथि आरंभ।
शतभीष नक्षत्र दि 12:53 तक,
उपरांत पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कुंभ राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:19, सूर्यास्त 06:41 तक।
दिन का राहू काल - दि 06:59 से 08:40 तक, इसके बाद दि 03:22 05:02 तक।

आज गणेश चतुर्थी व्रत।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है

मेष
कॅरियर में उन्नति वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने का मन होगा।

वृषभ 
कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी अवश्य लेने के बाद ही निर्णय करें। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।

 मिथुन
यश कीर्ति में वृद्दि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे। व्यवसाय में लाभ की संभावना के बीच संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

कर्क
समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगो में आप के प्रति सम्मान बड़ेगा। भाइयों के साथ सम्बन्ध अच्छे होगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

सिंह
समय रहते काम पूरे करें। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है। जीवन साथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

 कन्या
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। परिवारिक क्लेश होगा।

तुला
समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होगे।

 वृश्चिक
कार्य विस्तार के योग है। अधिकारी से विवाद हो सकता है। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।

 धनु
कारोबार को नई सफलता मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे।

मकर
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। किसी पर भी अन्धविश्वास न करें, आप के साथ धोखा हो सकता है।

कुंभ
आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। विवाह चर्चा सफल होगी। भूमि भवन से सम्बंधित मामले यथावत रहेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। बीमारी में पैसा लगेगा।

मीन
सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live