अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 29 जुलाई 2021( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन



29/07/2021,गुरुवार।
श्रावण मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

षष्ठी तिथि अहोरात्र।
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दि 02:49 तक, उपरांत रेवती नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:20, सूर्यास्त 06:40,

आज दग्ध तिथी।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?
मेष
आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे।

 वृषभ
सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी। समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें।

मिथुन 
आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क
व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा।

सिंह
कार्य की अधिकता के बीच कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं।

कन्या
सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

तुला
व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। लाभ होने की संभावना बन रही है। मित्र मिलन सम्भव है। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे।

 वृश्चिक
दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

धनु
निवेश किए धन से होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थव्यवस्था बिगड़नें से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

 मकर
कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा होगी। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत होगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें।

कुंभ
आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे।

 मीन
रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। आलस को त्याग कर काम करें। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live