अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 3 जुलाई 2021( शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

03/07/2021,शनिवार।
आषाढ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

नवमी तिथि रा 07:12 तक,
उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
रेवती नक्षत्र दि 09:02 तक,
उपरांत अश्विनी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में दि 09:02 तक, उपरांत मेष राशि में।
सूर्योदय 05:11, सूर्यास्त 06:49,
दिन का राहू काल - प्रा 05:13 से 06:55 तक, इसके बाद दि 01:43 से 03:25 तक, इसके बाद दि 05:06 से 06:47 तक।

आज -पंचक (भदवा) समाप्ति दि 09:02 उ.।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

 मेष
नए संबंध लाभप्रद रहेंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी।

 वृषभ 
किसी विशेष कार्य के होने से खुशी होगी। रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा सम्भव है। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। किसी बड़े निवेश की संभावना है। दोस्तों के साथ संबंध कमजोर होंगे।

 मिथुन 
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहते हुए अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव।

 कर्क 
दिन महत्वपूर्ण हैं। कई आवश्यक अनुबंध होंगे। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

 सिंह
दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।

कन्या 
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

 तुला
व्यवसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढेगा। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है।

 वृश्चिक
व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे।

 धनु 
अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। अकस्मात धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे।

 मकर 
आज कुछ ऐसे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। यात्रा की संभावना के बीच क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

 कुंभ 
बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण आप क्रोधित हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग संभल कर करें। संतान की तरक्की से खुश होंगे।

 मीन 
कार्य की गति बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live