अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 30 जुलाई 2021( शुक्रवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

30/07/2021, शुक्रवार।
श्रावण मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1942,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

षष्ठी तिथि प्रा 05:25 तक,
उपरांत सप्तमी तिथि आरंभ।
रेवती नक्षत्र दि 04:29 तक,
उपरांत अश्विनी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में दि 04:29 तक, उपरांत मेष राशि में।
सूर्योदय 05:21, सूर्यास्त 06:39 तक।
दिन का राहु काल - दि 08:40 से 12:00 बजे तक।

आज - श्री शीतल सप्तमी, पंचक (भदवा) समाप्ति दि 04:29 उ.।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण!

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें।उन्नती होगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। परिजनों से विवाद से बचें। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

वृषभ
कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को भी दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है।

मिथुन
जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में भी दें। परिवार के आयोजनों में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

कर्क
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते हैं। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें।पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

सिंह
दिन की शुरुवात नए संकल्पो से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे।जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें। विजय मिलेगी।

कन्या
अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं।

तुला
आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। आज किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें, धनलाभ होगा।

 वृश्चिक
सम्पत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गो को समय दें।

धनु
दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की सम्भावना है, अत: सतर्क रहें। व्यय वृद्धि की संभावना के बीच मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। दिनचर्या को बदलें।

मकर
अपने कपडे रहन सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। कई लोग आप से नाराज हैं। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

 कुंभ
लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है। परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।

 मीन
राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। अपने काम पर ध्यान दें,दूसरो की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live