अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 4 जुलाई 2021( रविवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

04/07/2021, रविवार।
आषाढ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण,उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

दशमी तिथि रा 08:53 तक,
उपरांत एकादशी तिथि आरंभ।
अश्विनी नक्षत्र दि 11:13 तक,
उपरांत भरणी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मेष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:11, सूर्यास्त 06:49 तक।
दिन का राहू काल - दि 10:19 से 01:43 तक।

आज - विपणि,विवाह: अश्विन्यां दि 11:13या.।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। ध्यान रहे आज किसी भी चीज को करने ले पहले उसके हानि लाभ के बारे में अच्छे से सोच लें। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

वृषभ 
आपकी मेहनत से सुख-संपन्नता के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। समाज के लोग संतान की योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे। परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा।

मिथुन 
आज आर्थिक मामलों में आप का निर्णय सही रहेगा। नौकरी में अनुभवों का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता से खुशी होगी। पिता से व्यवहार कमजोर रहेगा, परिवार में क्लेश होगा।

कर्क 
कार्यस्थल पर सहयोगी वातावरण बना रहेगा। कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।

 सिंह
प्रतियोगी परीक्षा में यश, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आप के अनुकूल काम होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय होंगे।

कन्या
लंबे समय से रुकी व्यापारिक नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आर्थिक लाभ होगा। भौतिक सुख सुविधा पर बड़े खर्च की सम्भावना। व्यक्तिगत समस्या हल होगी।

 तुला
कार्य योजना के अनुसार कार्य नहीं हो पाएंगे।सुविवेक से काम करें। आपके आलसी रवैये के कारण कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें।

 वृश्चिक
व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी।

धनु
अपना काम करने का तरीका बदलें। कुछ नया करें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से नहीं हो पाएंगे।

मकर
आज दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा।

 कुंभ
कार्य सिद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा। यात्रा के योग के बीच परिश्रम अधिक होगा। आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

 मीन
आपकी सूझबूझ से व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। राजनीतिक व महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live