अपराध के खबरें

5 साल बाद फिर से जनता दरबार लगाएंगे नीतीश कुमार, ऑन स्पॉट होगा समस्या का समाधान, 12 जुलाई से हर सोमवार को लगेगा जनता दरबार।

संवाद 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से एक बार फिर जनता दरबार लगाकर जनता से सीधे आम जनता से रुबरु होंने वाले है । आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और निवारण के लिए अधिकारियों को सीधे निर्देश देंगे। जनता दरबार को लेकर तारीख तय हो गई है।
     मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार 12 जुलाई से जनता दरबार लगाएंगे। प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कोविड : 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाना है। वे जनता दरबार के जरिये आमजनों की समस्याओं को सुनेंगे और त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे।
    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे अंतराल के बाद जनता दरबार में दिखेंगे। ज्ञात हो कि साल 2006 से 2016 तक इसका आयोजन हुआ था। बाद में बिहार में लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून लागू किए जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। वहीं बीते जनवरी माह में उन्होंने इसे फिर से शुरू करने की बात दोहरायी थी।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live