अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 5 जुलाई 2021( सोमवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

05/07/2021, सोमवार (चंद्र)
आषाढ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

एकादशी तिथि रा 10:50 तक,
उपरांत द्वादशी तिथि आरंभ।
भरणी नक्षत्र दि 01:41 तक,
उपरांत कृतिका नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मेष राशि में रा 08:20 तक, उपरांत वृष राशि में।
सूर्योदय 05:12, सूर्यास्त 06:48,
दिन का राहू काल - दि 06:55 से 08:37 तक, इसके बाद दि 03:25 से 05:06 तक।

आज - योगिनी एकादशी व्रत।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?
मेष
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंने के बीच धनलाभ भी होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन भय, पीड़ा, चिंता और तनाव भी रहेंगे।

 वृषभ 
किसी की सुनीसुनाई बातों पर ध्यान न दें। रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा।

 मिथुन 
निवेश से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। ध्यान रखें आपके एक गलती से बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।

 कर्क
कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ‍ध्यान रहे कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।

सिंह
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें।

कन्या
अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें।

तुला
आज अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है।परिवारिक क्लेश होगा।

 वृश्चिक
आज पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन का व्यवसाय करने वालों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

 धनु
व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अपने आपको संभाले संगती बदलें। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें।

मकर
समय अनुकूल नहीं है। कारोबार में मंदी की वजह परेशानी का कारण बनेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान के बीच चिंता और तनाव बढ़ेगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि होगी।

कुंभ
आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। नए दोस्त बनने के साथ ही परिवार में चिंता और तनाव का माहौल रहेगा। जल्दबाजी में हानि होने की संभावना है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।

मीन 
राजकीय बाधा दूर होगी। आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live