अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 6 जुलाई 2021( मंगलवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

06/07/2021,मंगलवार।
आषाढ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

द्वादशी तिथि रा 12:51 तक,
उपरांत त्रयोदशी तिथि आरंभ।
कृतिका नक्षत्र दि 04:18 तक,
उपरांत रोहिणी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:12, सूर्यास्त 06:48,
दिन का राहू काल - दि 06:55 से 08:37 तक, इसके बाद दि 01:43 से 03:25 तक।

आज - पुनर्वसौ रवि: २५।२०,
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव। भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयम पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

 वृषभ 
कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में धन लगेगा।

मिथुन 
स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। मन में कई विचार आएंगे। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।

 कर्क
विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

सिंह
सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे।

कन्या
मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

तुला
किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जाएगा।

 वृश्चिक
जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी। सहनशक्ति बनाए रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं।

धनु
समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

मकर 
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

कुंभ
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। भवन परिवर्तन के योग हैं। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे।

 मीन 
आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता हे। परिजनों की सहायता करनी होगी। अपनों से धोखा मिलेगा।
 उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live