अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 7 जुलाई 2021( बुधवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

07/07/2021, बुधवार।
आषाढ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

त्रयोदशी तिथि रा 02:49 तक,
उपरांत चतुर्दशी तिथि आरंभ।
रोहिणी नक्षत्र रा 06:53 तक,
उपरांत मृगशिरा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:13, सूर्यास्त 06:47,
दिन का राहू काल - दि 08:38 से 10:20 तक, इसके बाद दि 12:02 से 01:43 तक।
आज - प्रदोष त्रयोदशी व्रत, विवाह त्रयोदश्यां रा 02:49 या.।
सौराठ - ससौला सभा समाप्ति:,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
आपके कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में न उलझें।

वृषभ 
रोजगार में बदलाव की उम्मीद है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। मेहमानों का आगमन होगा।

 मिथुन
अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। परिवार की उलझन खत्म होगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

 कर्क
नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। अपने धन का कुछ अंश परोपकार में भी लगाएं ।

सिंह
आर्थिक लाभ होगा। अपने महत्व को भूलें नहीं, किस व्यक्ति से क्या बात करनी है इसका विशेष ध्यान रखें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा।

कन्या
समय पर काम करना सीखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन क्रय करने का मन होगा। नए संबंध बनेंगे।

 वृश्चिक
विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

धनु 
आज दिन की शुरुआत व्यस्तता से होगी। दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

मकर
दिन अनुकूल है। परिवार और आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

 कुंभ
प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। संतों के दर्शन होंगे।

मीन 
व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें।संतान के कार्यो से चिंतित रहेगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live