अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 8 जुलाई 2021( बुधवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

08/07/2021, गुरुवार।
आषाढ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1942,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

चतुर्दशी तिथि रा 04:31 तक,
उपरांत अमावस्या तिथि आरंभ।
मृगशिरा नक्षत्र रा 09:11 तक,
उपरांत आर्द्रा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृष राशि में दि 11:07 तक, उपरांत मिथुन राशि में।
सूर्योदय 05:13, सूर्यास्त 06:47,
दिन का राहू काल - दि 03:24 से 06:46 तक।

आज - प्रदोष चतुर्दशी व्रत।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन लाभ संभव। यात्रा हो सकती है। नए संबंधो में नजदीकी बढेंगी, किसी का बेसब्री से इन्तजार होगा।

वृषभ 
कॅरियर में बदलाव की आशा के बीच बड़ों की राय आपको सफलता के रास्ते दिखाएगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। वैवाहिक अडचनें दूर करने के लिए उपाय अपनाने होंगे।

मिथुन 
राजकार्य से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। पारिवारिक समारोह में जाने के योग है। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

 कर्क
समय रहते कार्य पूरा करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मेहनत करें, भाग्य बदल जायगा। अपने बच्चों से मित्रवत व्यवहार करें। आप की मनमर्जी से नुकसान हो सकता है।

सिंह
नए व्यापारिक सौंदे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में उन्नति सम्भव। अपने जीवन साथी को समझने की कोशिश करें। वाणी में सुधार से जीवन खुदबखुद सुधर जायगा। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।

कन्या
संतान के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता और तनाव रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता व आलस्य रहेंगे। आपको कोई भी समझ नहीं पाया है। आप कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं।

 तुला
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के योग है। शिक्षा जगत से जुड़ें लोगों का तबादला हो सकता है। संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा।

 वृश्चिक
समय अच्छा है। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। विलासिता के सामानों पर भारी खर्च हो सकता है। गलत बोलकर खुद का नुकसान कर बैठेंगे। तेल तिलहन आनाज और वस्त्रों के व्यवसायी लाभान्वित होंगे।

 धनु
व्यापार में बदलाव की स्थिति बनेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।

मकर
मानसिक तनाव आज शांत होगा। कई दिनों से रुके हुए कार्य आज सहज ही हो जाएंगे। पुराना दिया हुआ पैसा आज मिल सकता है। लंबे समय से विचारों में आ रहे व्यक्ति से आज मुलाकात हो सकती है।

कुंभ
आपकी कार्य कुशलता से कई लोग प्रभावित होंगे। कॅरियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढेगी।

मीन
अपनी बात को अधिकारी वर्ग को समझाने में सफल रहेंगे। भूमि में निवेश से लाभ होगा। अतिथियों का आगमन संभव। आज कई काम अटक सकते है। योग्यता अनुसार सफलता मिलने में संदेह है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live