अपराध के खबरें

बिहार के इस मंत्री के गमले में ढाई लाख आम का पेड़

अनूप नारायण सिंह 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- एक ऐसा आम, जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में ढाई लाख रुपये किलो से भी अधिक है। इसको मियाजाकी के नाम से जाना जाता है।इस खास आम को विश्व का सबसे महंगा फल माना जाता है। बिहार में इनदिनों इसकी खूब चर्चा हो रही है।इस अनोखे आम का पेड़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के पटना स्थित आवास पर भी है। हाल ही ही में जनाकरों ने मंत्री जी को बताया है कि आपके आवास पर लगा यह आम मियाजाकी ही है।मंत्री से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे अचानक ही जानकारी मिली है कि मेरे आवास पर मियाजाकी आम का पेड़ है, जो विश्व का सबसे महंगा फल है। अब, इसके पैदावार से जुड़ी वैज्ञानिक जनकारी इकठ्ठा कर बिहार में इसके बागवानी के संभावनाएं तलाशने का प्रयास करूंगा। ताकि चकाई विधानसभा, जमुई जिला, अंगक्षेत्र समेत बिहार किसानों को लाभ मिल सके। सारन जिला के प्रभारी मंत्री होने के कारन सारण के सोनपुर और अन्य इलाकों में भी इस आम की पैदावार की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।मैं हमेशा प्रयास करता हूं कि क्षेत्र और प्रदेश के युवा और किसान आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो और विकास की नई गाथा लिखे। इसके लिए संभावनाओं को टटोल कर विभिन्न योजनाओं को विस्तार देना हमारी प्राथमिकता में है।मियाजाकी आम की पैदावार मुख्य रूप से जापान में होती है। यह आम जापान के क्यूशू प्रांत के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। इसलिए बिहार में इसको मियाजाकी कहा जाता है। सर्व विदित हो कि सुमित कुमार सिंह राज्य के विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री हैं तथा इन्हें सारण का प्रभारी मंत्री भी बनाया गया है। मंत्री सुमित कुमार सिंह के नीजि मीडिया प्रभारी अनूप नारायण सिंह ने बताया कि मंत्री जी के पटना स्थित आवास पर जिस गमले में यह आम है वह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live