अपराध के खबरें

दिल्ली और नोएडा में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, लू के घर से निकलना मुश्किल

संवाद 
मिथिला हिन्दी न्यूज :- दिल्ली और नोएडा में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों का जीना मुहाल होता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों का दोपहर के समय घरों से बाहर निकला मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय चलने वाली लू से सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही है। भरी दोपहर के समय बाजार सूनसान हो जाते हैं। पिछले एक सप्ताह में तापमान ने 41 डिग्री तक का आंकड़ों को छू लिया है। दोपहर के समय पंखे व कूलर भी गर्म हवा छोड़ रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में बैठना भी मुश्किल होता जा रहा है। मंगलवार को भी क्षेत्र में लोगों द्वारा धूप से बचने के लिए छाता, चश्मा, अंगोछा के साथ स्कार्फ का भी सहारा लिया जा रहा है। बाइक सवारों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। सड़कों पर पैदल राहगीर भी कम नजर आ रहे हैं। शाम को गर्मी में थोड़ी कमी के बाद लोग सड़क पर नजर आए।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live