अपराध के खबरें

चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, काटा गया चालान, वसूला गया जुर्माना

विमल किशोर सिंह, रीगा, सीतामढ़ी

सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के निर्देश पर रीगा थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए यह चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के कुशमारी चौक पर मास्क, हेलमेट, गाड़ी के कागजात की गहन जांच की गई।जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।बतौर जुर्माना ₹ 1400/- वसूला गया। चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष के आलावा एएसआई अजय कुमार , जिला पुलिस बल के पूजा कुमारी, नीतू कुमारी एवं अंशु कुमारी एवं बीएमपी के जवान शामिल थे। यह चेकिंग अभियान देर संध्या में चलाया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live