अपराध के खबरें

भटकती महिला को मिला वैष्णोस्वावलंबन का सहारा

अनूप नारायण सिंह 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- समाज में कोविड के कारण उत्पन्न हुई संवेदनहीनता के बीच कुछ संवेदनशील लोगों के कारण हुई एक महिला की घर वापसी... ... वृद्ध महिला 1 जुलाई दिन गुरुवार को सुबह हीं भटकी हुई वैष्णो स्वावलंबन क्षेत्रीय कार्यालय के पास नजर आई,भूखी,प्यासी फटे कपड़े में लोग पागल बोल कर भगा दे रहे थे।तभी संस्था की सचिव कुमारी वैष्णवी ने महिला को रोक कर खाना खिलाया, कपड़े और चप्पल पहनाये।इसके बाद मौखिक तौर पर अगमकुआं थाना और मनीगाछी थाना को सूचना भी दिया।अज्ञात महिला ने अपने घर के बारे में कुछ जानकारी दी,उस आधार पर कुमारी वैष्णवी ने महिला को सुरक्षित स्थान पर पहचाने के लिए हर सम्भव प्रयास करते हुए संस्था के चकवा समस्तीपुर निवासी वोलेंटियर शुभराजपूत को भी इस बात से अवगत कराया।जिसके बाद शुभराजपुत द्वारा स्थानीय मीडिया राजन कुमार(जी टीवी)एवं पवन कु.झा(हिंदुस्तान)को खबर किया।मीडिया के सहयोग से मनीगाछी थाना अंतर्गत लगमा गांव में महिला के घर का पता चला।उस महिला के दो बेटे हैं और दोनो बेटे का हाथ मशीन से कट गया था जिस कारण वे दिव्यांगता और गरीबी की मार झेल रहे हैं। इसके बावजूद माँ के मिलने की जानकारी पाते खुशी से तत्काल हीं गाड़ी रिजर्व करते हुए दरभंगा से रात 8 बजे तक पटना पहुँच गए। वैष्णो स्वावलंबन संस्था के वोलेंटियर शुभराजपूत एवं मीडिया के साथियों का सहयोग मिला इस कारण आठ माह से लापता एक महिला का पता लगाया जा सका और अंततःकुमारी वैष्णवी ने रात 10 बजे बेटे रविन्द्र सिंह के पास उनकी माँ कुशुम देवी को सुरक्षित सौप दिया और वे पटना से दरभंगा को रवाना हो गए।बेटा और माँ मिलकर बहुत खुश हुए। कुमारी वैष्णवी ने शुभराजपुत एवं मीडियाकर्मी भाइयों का दिल से आभार प्रकट करते हुए जानकारी दिया कि वैष्णोस्वावलंबन संस्था महिलाओं के मुद्दे पर वर्षों से कार्य करती आ रही है।वहीं यह संस्था विकलांग अधिकार मंच के साथ मिलकर दिव्यांगों के गृहस्थी बसाने हेतु पिछले 4 वर्षों से लगातार अनोखा सामुहिक विवाह जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कराने का कार्य किया है। जिसमें बिहार के 37 दिव्यांग दम्पत्तियों के घर गृहस्थी के सामाग्री उपहार स्वरूप देने के साथ सरकार द्वारा दिया जाने वाला विवाह प्रोत्साहन राशि योजना से जोड़ने का कार्य भी किया गया है।दिव्यांगों के उत्थान एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कुमारी वैष्णवी को 2015 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा राज्य स्तर पर महिला सशक्तीकरण पुरस्कार के साथ और भी कई सम्मान राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर दिया जा चुका हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live