अपराध के खबरें

अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह पटेल के नेतृत्व में होगा शुक्रवार को सारण के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह का जगह-जगह भव्य स्वागत

संवाद 
मिथिला हिन्दी न्यूज छपरा। सारण जिले के प्रभारी मंत्री बिहार सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहले सारण दौरे पर शुक्रवार को छपरा जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है इस दौरान अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह के दिशा निर्देश में मंत्री सुमित कुमार सिंह के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है नया गांव दरियापुर परसा सोनहो व गरखा में मंत्री सुमित कुमार सिंह का स्वागत किया जाएगा विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह ने कहा कि यह संयोग ही है कि 2010 में सुमित कुमार सिंह और वे एक साथ पहली बार सदन के सदस्य बने थे 2015 में दोनों मामूली मतों के अंतर से चुनाव हार गए और 2020 में पुनः दोनों विधायक बने। उन्होंने कहा कि सुमित कुमार सिंह के साथ उनका काफी प्रगाढ़ संबंध है वे युवा हैं और प्रगतिशील सोच के हैं यह महज संयोग ही है कि ऐसे कर्मठ व्यक्ति को सारण का प्रभारी मंत्री बनाया गया है उनके नेतृत्व में सारण में विकास योजनाओं को गति मिलेगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live