अपराध के खबरें

जलस्तर से जलमग्न हुआ मुजफ्फरपुर सड़क बनी आशियाना

संवाद 
मिथिला हिन्दी न्यूज :- मुजफ्फरपुर की बूढ़ी गंडक लाल निशान पार कर बह रही हैं। खतरे के निशान से एक मीटर से ज्यादा ऊपर बह रही बूढ़ी गंडक नदी मुजफ्फरपुर में लगातार तबाही मचा रही है। गांव के गांव बाढ़ की तबाही झेल रहे हैं। लोग ऊंचे स्थान पर रहने या पलायन को मजबूर हैं।जिला प्रशासन ने कटरा प्रखंड की सात, औराई की चार और कांटी प्रखंड की छह पंचायतों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया है। हालांकि, गायघाट, मीनापुर, साहेबगंज व पारू प्रखंड में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर है। 

बाढ़ ने लोगों का घर छीन लिया तो अब लोग ट्रकों को ही आशियाना बना कर रह रहे हैं। मीनापुर इलाके के काटी मधुबन गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रक ड्राइवरी का काम करते हैं और इस समय उनका काम बंद है।
 मुजफ्फरपुर-शिवहर स्टेट हाईवे पर ट्रक लगा रखा है। जिनके घर बाढ़ ने छीन लिए वे लोग अब इन ट्रकों को अपना आशियाना बना कर रहने को मजबूर हैं। इनका कहना है कि कोई सरकारी मदद नहीं मिल रही है। जैसे-तैसे जी रहे हैं। बारिश होती है तो सबसे ज्यादा परेशानी होती है। मगर क्या करें आखिर जीना तो हर हाल में है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live