अपराध के खबरें

आज का राशिफल : सावन का पहला दिन , इन राशि पर भोलेबाबा की कृपा

25/07/2021, रविवार।
श्रावण मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

प्रतिपदा तिथि दि 06:16 तक,
उपरांत द्वितीया तिथि आरंभ।
श्रवण नक्षत्र दि 12:56 तक,
उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मकर राशि में रा 12:32 तक, उपरांत कुंभ राशि में।
सूर्योदय 05:18 , सूर्यास्त 06:42 तक।
दिन का राहू काल -दि 10:19 से 01:41 तक।

आज द्वितीया तिथि मान्य रा 04:08, मैथिल नववर्षारंभ:, अशुन्यशयन २ व्रत, पंचकारंभ:(भदवा)12:56 उ.।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष 
दिन की शुरुआत प्रसन्नतापूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

वृषभ 
नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। दिनचर्या में बदलाव होगा। माता स्वास्थ में बदलाव होगा।व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे।

मिथुन 
अपने आप को बदलें। यात्रा सफल रहेगी। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। गृह क्लेश को टालें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है।

कर्क
प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें।

 सिंह
दिन अच्छा है। मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। अस्वस्थता रहेगी। वाहन सुख होगा। संतान सुख सम्भव है।

 कन्या
संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शत्रु शांत रहेंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।संतान सुख सम्भव है। धर्मिक अनुष्ठानो में रूचि बढेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।

 तुला
अपने विचारों पर अंकुश रखें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

 वृश्चिक
आप के किए कार्य से लोग प्रभावित होंगे। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। भय, चिंता के कारण तनाव होगा।

 धनु
यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। अस्वस्थता रह सकती है। कार्यस्थल पर अकारण तनाव सम्भव।

 मकर
अपनी आदतों को बदलें। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं।

 कुंभ
नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। परिजनों द्वारा आप की भावनाओं को नजरअंदाज किया जा सकता है। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन
अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। पिता के साथ विवाद सम्भव है। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी।चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। किसी और से मदद की अपेक्षा न रखें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live