अपराध के खबरें

मधुबनी में जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर बिहार युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

पप्पू कुमार पूर्वे 
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं उत्तर बिहार युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी फुलपरास लोहिया चौक पर आगमन होने से कार्यकताओं में काफी उमंग व उत्साह है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा उत्तर बिहार युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी के जोरदार स्वागत किया गया। मिथिला के परम्परा के अनुसार पाग, दुपट्टा और माला पहनाकर कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर जदयू युवा जिलाध्यक्ष संतोष साह कि जदयू के कार्यकर्ता पंचायत व वार्ड स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए मेहनत कर रहे हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन से जदयू कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती प्रदान करने में ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है। जनहित में केंद्र व बिहार सरकार द्वारा जितनी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है,उतनी पहले कभी किसी सरकार में नहीं चलाई गई है।इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live